CG BREAKING: छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संचार विभाग बड़ा बदलाव किया है । उन्होंने प्रवक्ताओं की एक नई सूची जारी की है जिनमें 5 मुख्य प्रवक्ता व 3 वरिष्ठ प्रवक्ता बनाये गये हैं।
बता दें कि इसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और अब तक प्रवक्ता रहे नितिन राज भंसाली को वरिष्ठ प्रवक्ता बनाया गया है। इसके साथ ही सत्यप्रकाश और अभय नारायण राय को भी वरिष्ठ प्रवक्ता बनाया गया है।
Read more:- Youth Congress Election: युवा कांग्रेस चुनाव की तारीखें जारी
कांग्रेस के धाकड़ प्रवक्ता रहे आए पी सिंह को मुख्य प्रवक्ता बनाया गया हैं। इसी तरह अमित श्रीवास्तव, धनंजय सिंह ठाकुर, सुरेंद्र वर्मा तथा वंदना राजपूत को पदोन्नति देते हुए मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है। यह आदेश प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने यह आदेश जारी किया।


