BREAKING CG NEWS

HOSPITAL VIRAL VIDEO: ‘इलाज नहीं करूंगा…’ नशे में डॉक्टर का हाईवोल्टेज ड्रामा

Share this

HOSPITAL VIRAL VIDEO: कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के केशकाल अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर शैलेंद्र भोयर शराब के नशे में ड्यूटी कर रहे थे. जहां वे मरीजों के परिवार वालों से दुर्व्यवहार कर रहे थे । मामले में मरीज के परिजनों द्वारा दी गई लिखित शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

पूरा मामला

मरीज के बेटे वसीम मेमन ने बताया कि वे सुबह अपने बीमार पिता का इलाज कराने केशकाल अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने डॉक्टर से इलाज करने का आग्रह किया तो डॉक्टर भड़क गए और उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए हाथ उठाने का प्रयास करने लगे। इसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी स्थानीय पत्रकारों और केशकाल बीएमओ को फोन के माध्यम से दी। जब स्थानीय पत्रकार अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टर ने उनके साथ भी ऑन कैमरा हाथापाई करने का प्रयास किया।

स्टाफ नर्स कांति मंडावी ने बताया कि डॉक्टर भोयर आए दिन शराब के नशे में अस्पताल आते हैं। हमने कई बार उन्हें समझाने का प्रयास किया है और वरिष्ठ अधिकारियों को भी इसकी सूचना दी है। इसके बावजूद उनके व्यवहार में कोई सुधार नहीं आया। इससे पहले भी मरीजों और उनके परिजनों के साथ दुर्व्यवहार की शिकायतें सामने आ चुकी हैं।

केशकाल बीएमओ डॉ. डीके बिसेन ने बताया कि इससे पहले भी डॉक्टर भोयर की शराब के नशे में ड्यूटी करने की शिकायतें आ चुकी है। हमने उन्हें नोटिस भी दिया था, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। इस घटना के संबंध में मैंने अपने उच्च अधिकारियों को भी अवगत करा दिया है। पुलिस अपनी जांच कर रही है। स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

 

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *