रायपुर, 4 जून। नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा को अच्छी सफलता मिली है। सूरजपुर जिले की शिवनंदन पुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा के रितेश जायसवाल को जीत हासिल हुई है।
कवर्धा जिले की सहसपुर लोहारा नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा की सरिता मिश्रा ने 754 वोट से जीत हासिल की है। इसके अलावा राजनांदगांव जिले की घुमका नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की फूलवती वर्मा को जीत हासिल हुई है।

