BREAKING CG NEWS

CG WORKERS RESCUED: रोजगार के नाम पर बंधक! तमिलनाडु में फंसे 50 छत्तीसगढ़ी श्रमिकों को मिली आजादी…

Share this

CG WORKERS RESCUED: रायपुर। छत्तीसगढ़ में   बंधुआ मजदूरी का बड़ा मामला सामने आया है। दरअसल, काम की तलाश में तमिलनाडु गए  जांजगीर-चांपा के 41 श्रमिकों समेत कुल 50 लोगों को कथित तौर पर बंधक बना लिया गया था।  शिकायत मिलने के बाद दोनों राज्यों के प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सभी श्रमिकों को सुरक्षित मुक्त करा लिया।

जानकारी के अनुसार, श्रमिक तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले के देवांद्वकाम गांव में कार्यरत थे। आरोप है कि उनसे जबरन काम कराया जा रहा था और उचित मजदूरी भी नहीं दी जा रही थी। मामले की सूचना मिलने के बाद प्रशासन हरकत में आया और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी श्रमिकों को मुक्त कराया गया।मुक्त कराए गए लोगों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। तिरुवल्लूर जिला प्रशासन ने सभी श्रमिकों को भोजन, यात्रा टिकट और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराईं। साथ ही उन्हें अवमुक्ति (रिलीज) प्रमाण पत्र भी सौंपे गए हैं।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *