CG NEWS: खैरागढ़। जिले में अवैध शिकार के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान वन विभाग ने एक चौंकाने वाले मामले का खुलासा किया है। आरोप है कि एक किसान ने अपने खेत में बिजली का करंट बिछाकर जंगली सूअर का शिकार किया और बाद में उसका मांस गांव में पकाया जा रहा था। इसी दौरान वन विभाग की टीम ने दबिश देकर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मामला ग्राम खुड़मुड़ी का है।
क्या है पूरा मामला ?
वन विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव में वन्यजीव के शिकार की घटना हुई है। सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने तलाशी वारंट लेकर गांव में कार्रवाई की। टीम जब आरोपियों के घर पहुंची, तो वहां मांस पकाया जा रहा था। पूछताछ में सामने आया कि यह मांस जंगली सूअर का है। जांच के दौरान आरोपियों ने बताया कि गांव के पेखन वर्मा ने अपने निजी खेत में बिजली का कनेक्शन लगाकर जंगली सूअर का शिकार किया था। शिकार के बाद मांस को गांव में लाकर पकाया जा रहा था।

