BREAKING CG NEWS

Mann Ki Baat: रायपुर के वार्ड-29 में हुआ सामूहिक श्रवण, पीएम मोदी के संदेशों पर चर्चा

Share this

Mann Ki Baat: गुरु गोविंद सिंह वार्ड क्र. 29 बूथ क्र. 100-101 जगन्नाथ नगर सामुदायिक भवन में वार्ड-29 के पार्षद कैलाश बेहरा के नेतृत्व में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” के 134वें संस्करण के सामूहिक श्रवण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट आदरणीय बड़े भैया श्री पीयूष मिश्रा जी की गरिमामयी उपस्थिति प्राप्त हुई। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जी के प्रेरणादायी विचारों को सभी उपस्थित जनों ने एकाग्रता के साथ सुना तथा राष्ट्र निर्माण, आत्मनिर्भर भारत, सामाजिक सहभागिता एवं जनकल्याण से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम का सफल संचालन कार्यक्रम संयोजक श्री प्रीतम महानंद जी एवं कार्यक्रम प्रभारी श्री राधेश्याम बाघ जी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

 

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से शंकर नगर मंडल उपाध्यक्ष श्री आकाश तिवारी जी, शंकर नगर मंडल महिला मोर्चा अध्यक्षा श्रीमती उमा रात्रे जी, जिला महिला मोर्चा पदाधिकारी श्रीमती मीना सेन जी, श्रीमती गायत्री चंद्राकर जी, श्री डोमन वर्मा जी, श्री गणेश निर्मलकर जी, श्री कमल हरपाल जी, श्री खेमा सागर जी, श्री राजेश ताँड़ी जी, श्री सहदेव महानंद जी, श्री भास्कर धनकर जी, श्री हूरदा दीप जी, श्री बाबूलाल जगत जी, श्री सुशील हरपाल जी, श्री शिव महानंद जी, श्री तुलेश यादव जी एवं श्री अमन बेहरा जी, श्री विजय चौबे जी सहित अनेक कार्यकर्ता एवं वार्ड के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों को प्रेरित करते हुए सेवा, स्वच्छता, नवाचार, पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भर भारत, युवा शक्ति एवं जनभागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए। उनके प्रेरणादायी संदेश राष्ट्र निर्माण के प्रति हम सभी के दायित्वों का स्मरण कराते हैं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *