BREAKING CG NEWS

Tamil Nadu Politics: भविष्यवाणी बनी फजीहत! CM विजय ने ज्योतिषी राधन पंडित को पद से किया बाहर

Share this

Tamil Nadu Politics: नई दिल्ली। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने ज्योतिषी राधन पंडित को सरकारी पद से हटा दिया गया है। इस संबंध में तमिलनाडु सरकार ने एक आदेश भी जारी किया है। आदेश में कहा गया, “राधन पंडित वेट्रिवेल को मुख्यमंत्री के ओएस (राजनीतिक) के पद से हटाया जाता है और यह आदेश आज से प्रभावी होगा।”

सहयोगी पार्टी के विरोध करने पर लिया गया फैसला

मालूम हो कि, राधन पंडित वेट्रिवेल को पार्टी प्रमुख और मुख्यमंत्री जोसेफ विजय के स्टाफ में शामिल किया गया था, लेकिन उनकी नियुक्ति पर TVK के आलोचकों और विरोधियों के साथ-साथ एक अहम सहयोगी पार्टी विदुथलाई चिरुथाइगल काची ने भी विरोध जताया था। विदुथलाई चिरुथाइगल काची ने मुख्यमंत्री के समर्थन में अपनी दो सीटें दी है।

 

 

यह फैसला TVK नेता CT निर्मल कुमार के उस बयान के बाद आया, जिसमें उन्होंने पत्रकारों से कहा था कि वेट्रिवेल; जिन्होंने कथित तौर पर विजय की जीत की भविष्यवाणी की थी और जिनकी सलाह पर ही इस अभिनेता-राजनेता ने अपने शपथ ग्रहण समारोह की तारीख बदली थी।

 

यह वीडियो भी देखें

 

Play

0:00

 

Settings

Enter fullscreen mode

कौन हैं राधन पंडित?

ज्योतिष और अंकशास्त्र के क्षेत्र में 40 सालों का अनुभव रखने वाले राधन पंडित वेट्रिवेल जोसेफ विजय के ज्योतिषी हैं। उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि अभिनेता विजय चुनाव लड़ेंगे और भारी बहुमत से जीत हासिल करेंगे। चुनावों से पहले उन्होंने कहा था कि विजय के नाम की सुनामी आ रही है।

 

उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें से एक में उन्होंने कहा कि विजय के नाम की सुनामी आ रही है। तिरुचेंदूर मंदिर यात्रा के दौरान राधन पंडित और विजय की कार यात्रा चर्चा का विषय बन गई थी। इस बीच जैसे ही चुनाव के नतीजे विजय की पार्टी टीवीके पक्ष में आने शुरू हुए तो राधन पंडित ने व्यक्तिगत रूप से विजय के घर जाकर फूलों का गुलदस्ता भेंट करके बधाई दी थी।

 

जयललिता के ज्योतिषी भी रहे रतन पंडित

खबरों की अगर मानें तो राधन पंडित पूर्व मुख्यमंत्री और एआईएडीएमके की दिवंगत नेता जयललिता के भी ज्योतिषी रह चुके हैं। विजय के अलावा राधन पंडित ने तमिलनाडु के अन्य नेताओं के बारे में भी भविष्यवाणी की थी। उन्होंने एम. के. स्टालिन के बारे में कहा था कि उनके ग्रह अनुकूल नहीं हैं और उनके लिए कठिन समय आ सकता है। नतीजों में एम. के. स्टालिन चुनाव हार गए।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *