BREAKING CG NEWS

चाय पर चर्चा : गृह मंत्री विजय शर्मा का राष्ट्रीय संगठन में जाने की अटकलों पर लगा विराम…

Share this

प्रदेश की राजनीति में इन दिनों चाय की दुकानों, चौक-चौराहों और राजनीतिक गलियारों में सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की है कि डिप्टी सीएम Vijay Sharma फिलहाल राष्ट्रीय राजनीति में नहीं जाएंगे। चर्चा यह है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था, नक्सल मोर्चे और कई बड़े प्रशासनिक मुद्दों को देखते हुए संगठन और सरकार दोनों ही उन्हें अभी छत्तीसगढ़ में ही महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के साथ बनाए रखना चाहते हैं।

चर्चा करने वाले लोग यह भी कह रहे हैं कि जिस प्रकार से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लगातार अभियान चल रहे हैं और सरकार कानून व्यवस्था को लेकर सख्त नजर आ रही है, ऐसे समय में अनुभवी नेतृत्व को प्रदेश में ही रखना जरूरी माना जा रहा है। यही कारण बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय संगठन में भेजने की अटकलों के बीच अब यह चर्चा तेज हो गई है कि उन्हें प्रदेश स्तर पर और भी बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

राजनीतिक जानकारों के बीच यह भी चर्चा है कि सरकार आने वाले समय में संगठन और प्रशासन दोनों में संतुलन बनाकर चलना चाहती है। इसलिए ऐसे नेताओं को, जिनकी पकड़ संगठन और प्रशासन दोनों पर मानी जाती है, प्रदेश में ही सक्रिय रखा जा सकता है।

हालांकि आधिकारिक रूप से अभी किसी प्रकार की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन चाय पर चर्चा में लोग अपने-अपने राजनीतिक गणित और अनुभव के आधार पर तरह-तरह के कयास लगा रहे

पत्रकार दीपक तिवारी

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *