RAIPUR NEWS:The fierce form of Kharun! 2 feet of water on the bridge, Raipur-Amleshwar road closed
रायपुर। लगातार बारिश के कारण खारुन नदी का जलस्तर बढ़ गया है. इसी कारण महादेव घाट पुल पर करीब 2 फीट ऊपर पानी बहने लगी है जिसकी वजह से रायपुर-अमलेश्वर मार्ग पर आवाजाही बंद हो चुकी है. वहीं लोग पुल के दोनों छोर पर बड़ी संख्या में मौजूद अपनी जान जोखिम में सेल्फी खींचते, वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं.
लगातार बारिश के बीच इस तरह से लोगों का पहुंचना चिंता पैदा करता है. हालांकि, महादेव घाट में लोगों को समझाइश देने पुलिस प्रशासन की टीम मौजूद हैं, और लोगों को समझाइश भी दी जा रही हैं. लेकिन लोगों का उत्साह कम होता नजर नहीं आ रहा है.फिलहाल, महादेव घाट में खारुन का बढ़ा जलस्तर और पुल के ऊपर बहता पानी लोगों के लिए खतरे का संकेत है. लोगों से अपील है कि महादेवघाट में बढ़े जलस्तर के बीच नदी और पुल के आसपास जाने से बचें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें.

