Smriti Irani CG Visit: Smriti Irani will come to Chhattisgarh today!
रायपुर. भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी आज एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रहीं हैं. पद संभालने के बाद यह उनका दूसरा दौरा होगा. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 15 नवंबर को रायगढ़ में होने वाले जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे. राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे की तैयारी को लेकर वह बैठक लेने पहुंचने वाली है.
जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह स्मृति ईरानी रायपुर एयरपोर्ट पहुचेंगी. यहां से सीधे धरमजयगढ़ के लिए रवाना होंगी, जहां जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लेंगी.
इस दौरान स्मृति ईरानी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों की भी समीक्षा करेंगी. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए वह अधिकारियों और पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश देंगी. वहीं देर रात वापस दिल्ली के लिए रवाना होंगी.

