BREAKING CG NEWS

अरपा नदी में नहाने गए दो बच्चे बहे, मौके पर पहुंची पुलिस और SDRF

Share this

Two children drowned in the Arpa river while bathing, police and SDRF reached the spot

बिलासपुर। दयालबंद स्थित मधुबन इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब अरपा नदी में नहाने गए दो बच्चों के बह जाने की खबर सामने आई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मोहल्ले के लोग और परिचित भी बच्चों की तलाश में जुट गए। बाद में SDRF की टीम को भी मौके पर बुलाकर नदी में दोनों बच्चों की तलाश शुरू कराई गई। पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

 

जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर मधुबन अटल आवास निवासी 12 वर्षीय आयान अंसारी और 16 वर्षीय इमरेश मोहल्ले के पास अरपा नदी में नहाने गए थे। नहाते समय दोनों बच्चे नदी के ऐसे हिस्से में चले गए, जहां पानी में गहराई और गड्ढा था। इसी दौरान दोनों का संतुलन बिगड़ गया और वे पानी में बहने लगे।

आसपास मौजूद लोगों ने दोनों बच्चों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन कुछ ही देर में दोनों पानी में लापता हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और मोहल्लेवासी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे। सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची और तत्काल तलाश शुरू कराई।

 

घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने बच्चों की तलाश में तेजी लाने की मांग की। मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि हादसे के काफी देर बाद तक गोताखोर नहीं पहुंच पाए, जिससे परिजनों और मोहल्लेवासियों में नाराजगी रही। बताया गया कि करीब सवा घंटे बाद भी गोताखोरों के नहीं पहुंचने को लेकर लोगों में आक्रोश देखने को मिला। फिलहाल पुलिस और SDRF की टीम युद्धस्तर पर दोनों बच्चों की तलाश में जुटी हुई है। नदी के संभावित स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *