BREAKING CG NEWS

BREAKING: रायपुर में BJP का बड़ा मंथन, 12-13 मई को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक

Share this

BREAKING: रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक 12 और 13 मई को रायपुर में आयोजित होगी। बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष और कोर ग्रुप के सदस्य शामिल होंगे। इसकी जानकारी वन मंत्री केदार कश्यप ने दी है।

उन्होंने बताया कि बैठक में संगठन के मंडल और जिला प्रशिक्षण वर्ग की समीक्षा की जाएगी। साथ ही आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार होगी।

बैठक में भाजपा की बंगाल और असम चुनाव में जीत पर राजनीतिक प्रस्ताव पारित किया जाएगा। इसके जरिए मतदाताओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया जाएगा। बताया जा रहा है कि प्रदेश कार्यसमिति की यह बैठक करीब छह महीने बाद आयोजित हो रही है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *