रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्टार्टअप और इनोवेशन इकोसिस्टम को मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए बिजनेसगढ़, रायपुर और अटल इनक्यूबेशन सेंटर–गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU), नई दिल्ली के बीच मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) साइन किया गया। इस साझेदारी का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं, स्टार्टअप्स और उद्यमियों को राष्ट्रीय स्तर के अवसरों से जोड़ना है।
इस समझौते के तहत शुरुआती और ग्रोथ स्टेज स्टार्टअप्स को एक्सपर्ट मेंटरशिप, फंडिंग सपोर्ट, निवेशकों से नेटवर्किंग और बिजनेस स्केलिंग में सहयोग प्रदान किया जाएगा। साथ ही समय-समय पर वर्कशॉप, ट्रेनिंग प्रोग्राम, स्टार्टअप बूटकैंप और इनोवेशन आधारित गतिविधियों का आयोजन भी किया जाएगा।
बिजनेसगढ़ के प्रतिनिधियों ने बताया कि यह साझेदारी छत्तीसगढ़ के स्टार्टअप्स के लिए नई संभावनाएं लेकर आएगी। इससे स्थानीय युवाओं और उद्यमियों को राष्ट्रीय स्तर के इनक्यूबेशन नेटवर्क और इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स से जुड़ने का अवसर मिलेगा, जिससे वे अपने बिजनेस आइडियाज को तेजी से आगे बढ़ा सकेंगे।
अटल इनक्यूबेशन सेंटर–GGSIPU के अधिकारियों ने कहा कि इस सहयोग के माध्यम से नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा तथा अधिक से अधिक स्टार्टअप्स को सही मार्गदर्शन और संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। यह पहल रोजगार के नए अवसर पैदा करने के साथ-साथ क्षेत्रीय आर्थिक विकास को भी गति देगी।
*साझेदारी के प्रमुख फायदे*
स्टार्टअप्स को एक्सपर्ट मेंटरशिप
निवेशकों से नेटवर्किंग और फंडिंग अवसर
वर्कशॉप, ट्रेनिंग और इनोवेशन प्रोग्राम
स्टार्टअप्स की ग्रोथ और स्केलिंग में सहयोग
युवाओं और उद्यमियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान का अवसर
*क्या है AIC GGSIPU?*
अटल इनक्यूबेशन सेंटर–गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली (AIC GGSIPU) भारत सरकार के अटल इनोवेशन मिशन (AIM), नीति आयोग के तहत स्थापित एक प्रमुख इनक्यूबेशन सेंटर है, जो देश में इनोवेशन, स्टार्टअप्स और एंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा देने के लिए कार्य करता है।

