Bengal New CM : कोलकाता। पश्चिम बंगाल में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद आज नए CM के नाम पर मुहर लगेगी। इसी को लेकर गृह मंत्री Amit Shah आज यानि शुक्रवार को कोलकाता पहुंच गए है । दोपहर 2 बजे BJP विधायक दल की अहम बैठक होगी। इसी बैठक में बंगाल के नए मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मुहर लगेगी।
अमित शाह ने की मंदिर में पूजा
एयरपोर्ट पहुंचने के बाद अमित शाह सीधे Dakshineswar Kali Temple पहुंचे और पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे न्यू टाउन स्थित नोवोटेल होटल रवाना हुए। विधायक दल की बैठक विश्व बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में आयोजित की जाएगी, जिसमें भाजपा के 207 नवनिर्वाचित विधायक शामिल होंगे।
सुवेंदु अधिकारी CM रेस में सबसे आगे
सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री पद की रेस में Suvendu Adhikari का नाम सबसे आगे चल रहा है। उन्होंने भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी को हराकर बड़ा राजनीतिक उलटफेर किया है। नंदीग्राम के बाद भवानीपुर में जीत ने उनकी दावेदारी को और मजबूत कर दिया है।
9 मई को होगा शपथ ग्रहण
नई भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को ब्रिगेड परेड ग्राउंड में होगा। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री Narendra Modi, अमित शाह समेत NDA के कई बड़े नेता शामिल होंगे।

