BREAKING CG NEWS

ACCIDENT NEWS: 21 मजदूरों से भरी बस नहर में गिरी, मची चीख-पुकार

Share this

ACCIDENT NEWS: कानपूर । बिधनू में गुरुवार सुबह चालक व क्लीनर समेत 21 फैक्ट्री कर्मियों से भरी बस डंपर की टक्कर से अनियंत्रित होकर रामगंगा नहर में पलट गई। स्थानीय लोगों ने नहर में आधी डूबी बस की खिड़कियों को तोड़कर सभी फंसे कर्मियों को बाहर निकालकर बस की बाडी में खड़ा किया। इसके बाद पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर सीढ़ी लगाकर सभी को सुरक्षित नहर से बाहर निकाला।

कैसे हुआ हादसा

औरैया निवासी निजी बस चालक इंद्रपाल पड़ोसी क्लीनर मोहनलाल के साथ गुरुवार सुबह साड़-कुढ़नी से 19 फैक्ट्री कर्मियों को बैठाकर कानपुर देहात रानियां स्थित ट्राई डेंट फैक्ट्री जा रही थी। बस बिधनू रामगंगा नहर पुल से गुजर रही थी, तभी सामने से आए तेज रफ्तार डंपर ने बस को टक्कर मार दी। जिससे चालक ने स्टेरिंग से नियंत्रण खो दिया। जिससे बस पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नहर में जा गिरी।

मची चीख-पुकार

गनीमत रही कि नहर में पानी कम था। जिससे बस पूरी तरह डूब नहीं सकी। हादसे के बाद बस में सवार कर्मियों में चीख-पुकार मच गई। कुछ मजदूरों ने हिम्मत दिखाते हुए बस की खिड़कियां तोड़ीं और बाहर निकलकर बस की बाडी पर होकर मदद के लिए आवाज लगाने लगे। तभी स्थानीय लोगों की भीड़ नहर में कूदकर बस की सभी खिड़कियां तोड़कर फंसे सभी कर्मियों को एक एक करके बाहर निकाल लिया।

ये कर्मचारी थे बस में सवार

सभी को बस की बाडी पर खड़ा किया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने नहर पुल से सीढ़ी लगाकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बाहर निकाले गए कर्मियों मुसाफा निवासी नरेश कुमार, चंदापुर निवासी सुरेश कुमार, कुढ़नी धर्मपुर निवासी आलोक, मुंदरी मोहम्मदपुर निवासी जमीर खान, मोहम्मदपुर निवासी रामनरेश, ढोहरपुर निवासी अभिषेक सिंह, मुसाफा निवासी दिनेश, मुसाफा निवासी धर्मेंद्र, धर्मपुर निवासी आदित्य, ढोहरपुर निवासी अमर सिंह, कुढ़नी धर्मपुर निवासी किशोर कुमार, कुढ़नी निवासी जीतपाल, चंदापुर निवासी नरसिंह, धर्मपुर निवासी अच्छेलाल, हाजीपुर चंदापुर निवासी सुनील, रातेपुर निवासी रविन्द्र कुमार, बैजूपुर निवासी कमलकांत, धर्मपुर निवासी अंकित, मोहम्मदपुर निवासी विकास तथा बस में सवार थे।

बस से निकाले गए क्लीनर समेत सभी फैक्ट्री कर्मियों को सीएचसी बिधनू में भर्ती कराया गया। जहां से घायल सुनील को डाक्टर ने उर्सुला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं घटना के बाद चालक इंद्रपाल मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस को क्रेन की मदद निकलवाने का प्रयास शुरू किया। थाना प्रभारी टीबी सिंह ने बताया कि हादसे में कोई जनहानि या कोई गंभीर नहीं है। सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। चालक मौके से फरार हो गया है। तहरीर के आधार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *