BREAKING CG NEWS

BREAKING: यमुना बनी मौत का दरिया! नाव पलटने से बच्चों समेत 9 लोग डूबे

Share this

BREAKING: हमीरपुर। बेटी की विदा विदाई के बाद घरवालों के साथ रिश्ते-नातेदार खरबूजा खाने नाव से यमुना नदी के पार चले गए और वापस आते समय नाव चालक मोबाइल से बात करने लगा। इसी दौरान नाव का संतुलन बिगड़ गया। जिससे नाव पलट गई और उसमें सवार मासूम बच्चों समेत नौ लोग डूब गए। किसी तरह से तीन लोग नदी से बाहर आ गए।

वहीं छह लोग अभी भी लापता है। घटना की सूचना मिलने पर सदर एसडीएम अभिषेक कुमार व सीओ राजेश कमल समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है। डूबे हुए लोगों की तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम भी बुलाई गई है। इस घटना से गांव में हलचल मची हुई है और डूबने वाले घर के लोग बेहाल हैं।

थाना कुरारा के भौली गांव स्थित मजरा कोतुपुर पटिया गांव निवासी श्रीपाल की बेटी की मंगलवार को शादी थी। बुधवार को बेटी की विदा विदाई के बाद देरशाम नौ वर्षीय रानी पुत्री बच्चन निषाद, नौ वर्षीय आकांक्षा पुत्री रामहेत निवासी जलाला, 25 वर्षीय ब्रजरानी पत्नी पप्पू निवासी मनकी, पांच वर्षीय लव्यांश पुत्री विष्णु मनकी, पांच वर्षीय गोरेलाल पुत्र महेश निवासी घाटमपुर, 11 वर्षीय आदित्य पुत्र महेश निवासी घाटमपुर, विष्णु पुत्र रामस्वरूप, रिंकू पुत्री राजू, पारुल पुत्री बउआ सभी लोग खरबूजा खाने यमुना नदी के उस पार गए हुए थे।

खरबूजा खाने के बाद सभी लोग वापस नाव से लौट रहे थे। इसी दौरान विष्णु के फोन में कोई काल आ गई। जिस पर उसने फोन उठाया और बात करने लगा। इसी दौरान नाव का संतुलन बिगड़ गया और नाव सवार सभी लोग डूब गए। घटना के बाद विष्णु किसी तरह से तैरकर बाहर आ गया। वहीं 14 वर्षीय पारुल और रिंकू को भी किसी तरह से निकाला गया।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *