BREAKING CG NEWS

Jabalpur Cruise Tragedy: मौत भी जुदा न कर सकी…बच्चे को कसकर पकड़े मिली मां की लाश

Share this

Jabalpur Cruise Tragedy: दिल्ली। जबलपुर के बरगी बांध हादसे की एक दर्दनाक तस्वीर सामने आई है, जिसने अनुभवी बचाव कर्मियों को भी भावुक कर दिया। अर्धसैनिक बल की गोताखोर टीम को एक महिला का शव मिला। यह महिला उस क्रूज पर सवार थी। महिला का शव इस हालत में मिला कि वह अपने बच्चे को कसकर पकड़े हुई थी।

आगरा स्थित इस गोताखोर टीम ने डूबे हुए जहाज के अंदर की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का वर्णन किया। वहां जगह बहुत कम थी और लोहे की नुकीली छड़ें मौजूद थीं, जिसके कारण बचाव कर्मियों को हथौड़ों का इस्तेमाल करके संकरे रास्ते बनाने पड़े। इस दौरान एक गोताखोर तो लगभग फंस ही गया था।

‘ऐसा दृश्य देख भावुक हो गई टीम’

एक गोताखोर ने बताया, “शुरुआत में हमें मलबे से एक महिला का शव निकालने में मुश्किल हुई। फिर हमने देखा कि उसने अपने बच्चे को कसकर पकड़ रखा था और उन्हें अलग करना मुश्किल था। हमारी टीम इस दृश्य को देखकर बहुत भावुक हो गई।”

इन मुश्किलों के बावजूद पैरामिलिट्री टीम ने अब तक गहराई से पांच शव निकाली हैं, जिनमें एक बच्चा और चार बड़े शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार शाम को अचानक आए तूफान के बाद जबलपुर जिले के बरगी बांध में एक क्रूज पलटने और डूबने से अब तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 28 लोगों को बचा लिया गया है और 6 अभी भी लापता हैं।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *