BREAKING CG NEWS

बोरे-बासी की खुशबू से महका जुनेजा निवास , परंपरा-संस्कृति संग सादगी का अनूठा संगम

Share this

आज दिनांक 1 मई को छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक ‘बोरे-बासी’ परंपरा के तहत पूर्व विधायक श्री कुलदीप जुनेजा जी के निवास पर विशेष आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सादगी, अपनापन और पारंपरिक मूल्यों का सुंदर समन्वय देखने को मिला।

 

इस अवसर पर उपस्थित जनों ने बोरे-बासी का आनंद लेते हुए प्रदेश की लोकसंस्कृति एवं परंपराओं को संरक्षित और संवर्धित करने का संदेश दिया। ‘बोरे-बासी’ को छत्तीसगढ़ की पहचान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक बताते हुए इसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

 

कार्यक्रम में माननीय श्री धनेंद्र साहू जी, माननीय श्री अमरजीत भगत जी एवं माननीय श्री अरुण वोरा जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *