BREAKING CG NEWS

MP Rajya Sabha By-Election : हरदीप सिंह पुरी की राज्यसभा में वापसी तय! BJP ने MP से बनाया उम्मीदवार

Share this

MP Rajya Sabha By-Election: Hardeep Singh Puri’s return to Rajya Sabha is certain! BJP makes candidate from Madhya Pradesh

MP Rajya Sabha By-Election नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को मध्य प्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है। यह सीट बीजेपी के वरिष्ठ नेता एल. मुरुगन द्वारा अक्टूबर की शुरुआत में इस्तीफे के बाद रिक्त हुई थी। मुरुगन के राज्यसभा से इस्तीफा देने के चलते इस सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है।

मोदी कैबिनेट में अहम जिम्मेदारी

हरदीप सिंह पुरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल के प्रमुख सदस्य हैं और वर्तमान में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय का कार्यभार संभाल रहे हैं। एल. मुरुगन द्वारा राज्यसभा की सदस्यता और मंत्रालय से इस्तीफा दिए जाने के बाद से केंद्र की एनडीए सरकार में कैबिनेट फेरबदल की अटकलें और तेज हो गई हैं। इसके साथ ही, मंत्री के भविष्य को लेकर कई दिनों से चल रही अटकलों पर विराम लग गया है।

नरेंद्र मोदी कैबिनेट में एकमात्र सिख मंत्री हरदीप पुरी इससे पहले उत्तर प्रदेश से निर्विरोध राज्यसभा के लिए चुने गए थे। उनका मौजूदा राज्यसभा कार्यकाल नवंबर में खत्म हो रहा है। इससे पहले, जब बीजेपी ने यूपी में होने वाले राज्यसभा चुनावों के लिए आठ उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी, तो उसमें पुरी का नाम शामिल नहीं था। पार्टी ने पुरी को अब तक दो बार राज्यसभा भेजा है। उन्होंने लोकसभा चुनाव भी लड़ा था, लेकिन उसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *