BREAKING CG NEWS

सचिन पायलट के दौरे पर कृषि मंत्री राम विचार नेताम का बड़ा हमला

Share this

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर बड़ा राजनीतिक बयान दिया है। उन्होंने दावा किया है कि प्रदेश कांग्रेस के कई विधायक जल्द ही पाला बदल सकते हैं।

राम विचार नेताम ने कहा कि पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्यों में आने वाले चुनाव परिणामों का असर छत्तीसगढ़ की राजनीति पर भी पड़ेगा। उनके मुताबिक, कांग्रेस के कई विधायक पार्टी की स्थिति को देखते हुए नया राजनीतिक विकल्प तलाश सकते हैं। यही वजह है कि कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व अब प्रदेश में सक्रियता बढ़ा रहा है।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस नेतृत्व को अपने विधायकों के असंतोष और संभावित टूट का अंदेशा है, इसलिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के लगातार दौरे हो रहे हैं। सचिन पायलट का यह दौरा भी इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

बता दें कि सचिन पायलट कांग्रेस विधायकों के साथ बैठक करने के साथ ही एक-एक विधायकों राजीव भवन में वन 2 वन चर्चा की। जिसे लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *