BREAKING CHATTISGARH STATE FOUNDATION

MMU-3 की इलाज से 60 वर्षीय बुजुर्ग को बड़ी राहत, 4 हफ्ते में दर्द से मिली छुटकारा

Share this

रायपुर – रायपुर निवासी श्री बंसी विभार, उम्र लगभग 60 वर्ष, लंबे समय से शरीर और पैरों के तेज दर्द से परेशान थे। दर्द के कारण उन्होंने काम करना भी बंद कर दिया था। एमएमयू-3, इंदिरा आवास, त्रिमूर्ति नगर में एमएमयू-3 मेडिकल टीम की देखरेख में उन्हें दवा और चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।

लगातार 3–4 सप्ताह के उपचार के बाद अब उनकी तबीयत में काफी सुधार है और श्री बंशी विभार ने फिर से काम शुरू कर दिया है।

एमएमयू-3 में उपचार से लाभान्वित नागरिक श्री बंशी विभार ने बताया कि घर के पास ऐसी स्वास्थ्य सेवाएं मिलना बहुत लाभकारी है, खासकर उन लोगों के लिए, जो चल-फिर नहीं सकते या दूर इलाज के लिए नहीं जा सकते।

श्री बंशी विभार ने छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं उपमुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग श्री अरुण साव एवं नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे एवं एमएमयू-3 इंदिरा आवास त्रिमूर्ति नगर के मेडिकल टीम स्टॉफ के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *