Politics देश दुनिया वॉच पॉलिटिकल वॉच

Vidhansabha Election 2026: चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, BJP सरकार में मंत्री ने थामा कांग्रेस का हाथ

Share this

Assembly Elections 2026: Major Blow to BJP Ahead of Polls—Minister in BJP Government Joins Congress

 

Vidhansabha Election 2026: आगामी विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला है। हिमंता सरकार में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री नंदिता गरलोसा ने टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर भारतीय जनता पार्टी छोड़कर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का दामन थाम लिया है।

कांग्रेस ने आधिकारिक बयान जारी कर गरलोसा के पार्टी में शामिल होने की पुष्टि की। पार्टी ने कहा कि नंदिता गरलोसा पिछले पांच सालों से दिमा हसाओ जिले की जनता की सशक्त आवाज रही हैं और अपने सिद्धांतों पर हमेशा मजबूती से खड़ी रही हैं।

 

कांग्रेस ने पहले इस सीट से अपने राज्य महासचिव निर्मल लंगथासा को उम्मीदवार बनाया था, लेकिन उन्होंने पार्टी हित में गरलोसा के पक्ष में अपनी दावेदारी वापस ले ली।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *