CYBER FRAUD क्राइम वॉच रायपुर रायपुर क्राइम वॉच

Cyber Crime News : ड्रीम गर्ल” स्टाइल में हाईटेक ठगी, लड़की की दिलकश आवाज और जाल में फंसे लोग

Share this

Cyber ​​Crime News: High-Tech Fraud in “Dream Girl” Style—A Girl’s Captivating Voice Lures People into a Trap

 

Cyber Crime News : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। ठगों ने लड़कियों की आवाज में बातचीत करके बीमा पॉलिसी मैच्योर होने और बोनस दिलाने का लालच देकर अपना शिकार बनाया।

 

इस गिरोह ने रायपुर के सेजबहार निवासी परमजीत सिंह को अपना शिकार बनाते हुए ठगों ने उनसे कुल 9.69 लाख रुपये ठग लिए गए। जब ठगी का अहसास हुआ तब उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई,

 

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि यह पूरा नेटवर्क नोएडा के पॉश इलाके में स्थित गौर सिटी मॉल में एक आलीशान ऑफिस से संचालित हो रहा है।

 

रायपुर पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और लोकेशन ट्रैकिंग के आधार पर दिल्ली से गिरोह के मास्टरमाइंड सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

 

इस गिरोह की सबसे खतरनाक बात थी की ये हाईटेक एप्लीकेशन का इस्तेमाल कर महिला की आवाज में बदल लेते थे, जिससे सामने वाला व्यक्ति आसानी से उनके झांसे में आ जाता था।

 

पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, पिछले डेढ़ साल में छत्तीसगढ़ में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। यह मामला इस बढ़ते साइबर अपराध की गंभीरता को एक बार फिर उजागर करता है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *