BREAKING CG NEWS

MP Earthquake News: खंडवा से खरगोन तक भूकंप के झटके, 4.5 तीव्रता से कांपी धरती

Share this

MP Earthquake News: Earthquake tremors from Khandwa to Khargone, earth shaking with 4.5 magnitude

खंडवा। खंडवा सहित आसपास के क्षेत्रों में शनिवार की सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। ये भूकंप शनिवार सुबह करीब 9 बजकर 15 मिनट पर आया। भूकंप का केंद्र खरगोन जिले के धौलकोट-कुंडिया क्षेत्र में बताया जा रहा है। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.5 दर्ज की गई है। भूकंप का केंद्र खंडवा मुख्यालय से करीब 88 किलोमीटर दूर और जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में बताया गया है।

 

अगले दो-तीन दिनों तक सतर्क रहने की सलाह

कृषि एवं मौसम विशेषज्ञ डॉ सौरव गुप्ता के अनुसार, 14 नवंबर 2026 को सुबह 9 बजकर 15 मिनट 28 सेकेंड पर भूकंप आया। इसकी तीव्रता हल्की श्रेणी की बताई गई है, हालांकि खंडवा के आसपास में भी लोगों ने झटके महसूस किए। अचानक धरती कांपने से कुछ देर के लिए लोगों में हलचल रही।

 

इस दौरान लोग घरों से बाहर आ गए। डॉ गुप्ता ने लोगों को आगामी दो से तीन दिनों तक सजग और सतर्क रहने की सलाह दी है। हालांकि, भूकंप से संबंधित आधिकारिक प्रशासनिक पुष्टि और विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

इन इलाकों में भी महसूस हुए झटके

शनिवार सुबह कसरावद, झिरनिया, चैनपुर, खलबुजुर्ग, गोगांव आदि क्षेत्र के लोगों ने भी भूकंप के झटके महसूस किए। खरगोन एसडीएम सत्येंद्र बैरवा ने बताया कि शनिवार सुबह क्षेत्र में भूकंपन की सूचना कई जगह से मिली है। संबंधित भूकंप मापी केंद्र से जानकारी ली जा रही है।

बता दें कि जब भी भूकंप के झटके आते हैं तो आप सावधानी के तौर पर खुले जगह में चले जाएं। इस दौरान घर की बिल्डिंग की लिफ्ट का इस्तेमाल ना करें। सीढ़ियों के रास्ते घर से बाहर आकर खुले मैदान में हालात के सामान्य होने का इंतजार करें। इस दौरान सरकार अगर किसी तरह का अलर्ट जारी करती हो तो उस नियम का पालन जरूर करें। किसी भी तरह की भ्रामक सूचना पर विश्वास करने से पहले उसकी जांच जरूर कर लें।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *