BREAKING CG NEWS

Mahadev Satta App Case: CBI का एक्शन! 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर मारी रेड

Share this

Mahadev Satta App Case: CBI’s Action! Raids conducted at 33 locations in 6 states

नई दिल्ली: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पिछले कुछ दिनों में अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म महादेव ऑनलाइन बुक ऐप के पैनल ऑपरेटरों के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने 6 राज्यों में 33 स्थानों पर छापे मारे। ये छापे प्लेटफॉर्म के प्रमुख प्रमोटरों में से एक और मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर के खुलासों के आधार पर मारे गए। चंद्राकर को हाल ही में ओमान से प्रत्यर्पित करके भारत लाया गया है।

छापों के दौरान कई जगह सट्टेबाजी और जुए के पैनल लाइव चलते मिले, जिन्हें सीबीआई ने बंद करा दिया। मौके से डिजिटल उपकरण, मोबाइल फोन और कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद करके जब्त किए गए। इन दस्तावेजों से म्यूल खातों और हवाला नेटवर्क के इस्तेमाल के सबूत मिले हैं।

सौरभ चंद्राकर को ओमान से प्रत्यर्पित किए जाने के बाद सीबीआई ने 1 नवंबर 2026 को गिरफ्तार किया था। रायपुर स्थित विशेष न्यायाधीश (सीबीआई मामले) की अदालत ने उसे 8 दिन की पुलिस हिरासत में सीबीआई को सौंपा था। पूछताछ में चंद्राकर ने प्लेटफॉर्म के काम करने के तरीके और देशभर में फैले पैनल ऑपरेटरों के नेटवर्क की जानकारी दी। जांच में जुटाए गए दस्तावेजी और डिजिटल सबूत भी उसके सामने रखकर पूछताछ की गई।

पुलिस हिरासत खत्म होने पर 12 नवंबर 2026 को चंद्राकर को फिर विशेष न्यायाधीश (सीबीआई मामले), रायपुर की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे 19 नवंबर 2026 तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। विदेश से चलता है पूरा नेटवर्क सीबीआई ने यह मामला छत्तीसगढ़ सरकार के आदेश के बाद अपने हाथ में लिया था और इसमें दो एफआईआर दर्ज की हैं। अब तक की जांच के मुताबिक यह प्लेटफॉर्म विदेश में बने एक हेड ऑफिस से चलाया जाता है। भारत में इसका कारोबार पैनल ऑपरेटरों के बड़े नेटवर्क के जरिए होता है। ये ऑपरेटर ग्राहकों की आईडी संभालते हैं और सट्टे की रकम ऐसे बैंक खातों में जमा कराते हैं जो खास तौर पर दूसरों के नाम पर खुलवाए गए या किराये पर लिए गए होते हैं।

मुनाफा हवाला के जरिए विदेश भेजा जाता है।छत्तीसगढ़ पर्यटन गाइड अन्य आरोपियों पर भी कसेगा शिकंजा सीबीआई के अनुसार जांच जारी है। इसमें विदेश में बैठे आरोपियों, ऑपरेशन में मदद करने वाले लोगों और संबंधित लोक सेवकों की भूमिका की जांच हो रही है। फरार अन्य आरोपियों के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया भी चल रही है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *