BREAKING CG NEWS

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया श्री बालाजी विद्या मंदिर में बाल दिवस

Share this

Children’s Day celebrated with great enthusiasm at Shri Balaji Vidya Mandir

रायपुर: श्री बालाजी विद्या मंदिर में बाल दिवस हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के छायाचित्र पर संस्था के

अध्यक्ष श्री जी. स्वामी, शाला की प्राचार्या डॉ फ्रेनी जय प्रकाश एवं उप प्राचार्या श्रीमती मौसमी भट्टाचार्या ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने पंडित जवाहरलाल नेहरू जी का वेश धारण कर उनकी स्मृतियों को जीवंत किया। कक्षा नवमी की छात्रा बी .नव्या एवं कक्षा दसवीं की छात्रा अनिका नूर अंसारी द्वारा चाचा नेहरू के जीवन पर सारगर्भित भाषण दिया गया। साथ ही, खेल शिक्षिका सुश्री अर्पणा दीवान ने जुंबा नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में उत्साह का संचार किया।

कार्यक्रम में शिक्षकगण एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *