BREAKING CG NEWS

CG FRAUD CASE: नौकरी का झांसा, 2 लाख की वसूली! BJP नेत्री पर गंभीर आरोप

Share this

CG FRAUD CASE: Job lure, 2 lakh recovered! Serious allegations against BJP leader

जांजगीर-चांपा: नौकरी दिलाने का भरोसा देकर बेरोजगार युवक से दो लाख रुपये लेने और रकम वापस मांगने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी देने का एक मामला सामने आया है। आरोप भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और पुलिस के परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलर के रूप में काम कर रहीं पूजा राठौर पर लगा है। शिकायत के बाद एसपी ने कार्रवाई करते हुए उन्हें काउंसलर के पद से हटा दिया है। रायपुर के तेलीबांधा निवासी श्रवण गुप्ता ने एसपी से शिकायत की है कि वह पिछले एक-दो साल से बेरोजगार था और नौकरी की तलाश कर रहा था। इसी दौरान भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में उसकी मुलाकात पूजा राठौर से हुई।

शिकायत के अनुसार, पूजा ने जांजगीर-चांपा जिले की बड़ी औद्योगिक कंपनियों में संपर्क होने का दावा किया और केएसके तथा प्रकाश इंडस्ट्रीज में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। इसके लिए तीन लाख रुपये देने की बात तय हुई। युवक का आरोप है कि उसने पहले डेढ़ लाख रुपये नकद और कुछ दिन बाद 50 हजार रुपये और दिए। इस तरह कुल दो लाख रुपये लेने के बावजूद न तो उसे नौकरी मिली और न ही रकम लौटाई गई। शिकायतकर्ता का कहना है कि जब उसने अपने पैसे वापस मांगे तो उसे गंभीर आपराधिक मामलों में फंसाने की धमकी दी गई। इससे वह डर गया। मामले की शिकायत एसपी तक पहुंचने के बाद विभागीय स्तर पर कार्रवाई की गई और पूजा राठौर को परिवार परामर्श केंद्र के काउंसलर पद से हटा दिया गया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *