BREAKING रायपुर वॉच

Shivrinarayan Mela Incident: मेले में झूला टूटने से 6 लोग घायल, संचालक के खिलाफ FIR दर्ज

Share this

Shivrinarayan Mela Incident: जांजगीर-चांपा। शिवरीनारायण मेला में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। मेले में लगे आकाश झूले के अचानक टूट जाने से अफरा-तफरी मच गई थी। हादसे में 2 युवतियां और 1 महिला जमीन पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि 3 अन्य लोगों को भी चोटें आई है। इस हादसे को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने झूला संचालक उमेश गुप्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद लोगों और प्रशासन की मदद से एंबुलेंस बुलाकर सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। इस हादसे में भूमिका कश्यप (23 वर्ष), पिता राखीराम कश्यप, निवासी मालदा, जिला सक्ती के सिर में गंभीर चोट आई है। उन्हें बेहतर उपचार के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है।

 

वहीं चंद्रकांता कश्यप (15 वर्ष), पिता दिलीप कश्यप, निवासी बहुत जिला सक्ती का इलाज शबरी अस्पताल, शिवरीनारायण में चल रहा है। गीताबाई साहू (50 वर्ष) पति ध्रुव साहू निवासी न्यू थाना पामगढ़ को साधारण चोट आई है। उनका इलाज शबरी अस्पताल में जारी है। हादसे के बाद मेले की सुरक्षा और झूलों की फिटनेस को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रही है।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *