BREAKING CHATTISGARH STATE FOUNDATION

विकास, विश्वास और भविष्य की नींव है केंद्रीय बजट, इससे आत्मनिर्भर भारत की दिशा को मिलेगी मजबूती: नीलू शर्मा

Share this

कवर्धा : केंद्रीय बजट को लेकर मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय में प्रेस वार्ता रखी गई थी l प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए श्री नीलू शर्मा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य पर्यटन निगम ने बजट को देश के समग्र विकास की दिशा में मजबूत और दूरदर्शी कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि भारत को आर्थिक रूप से सशक्त, सामाजिक रूप से संतुलित और भविष्य के लिए तैयार करने का स्पष्ट रोडमैप है। श्री शर्मा ने कहा कि बजट में अधोसंरचना विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देना सरकार की दीर्घकालीन सोच को दर्शाता है। सड़क, रेल, लॉजिस्टिक्स, डिजिटल नेटवर्क और शहरी-ग्रामीण कनेक्टिविटी में निवेश से आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों के लिए यह अवसर रोजगार सृजन और व्यापार विस्तार का मार्ग प्रशस्त करेगा।उन्होंने कृषि क्षेत्र को लेकर बजट में किए गए प्रावधानों की सराहना करते हुए कहा कि सिंचाई, कृषि नवाचार, भंडारण और वैल्यू एडिशन पर जोर देने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। किसानों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने का प्रयास उनकी आय को स्थिर और सुरक्षित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

युवाओं के संदर्भ में श्री नीलू शर्मा ने कहा कि कौशल विकास, स्टार्टअप, नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने की नीतियां आने वाले समय में भारत को आत्मनिर्भर बनाने में निर्णायक भूमिका निभाएंगी। यह बजट युवाओं को केवल रोजगार खोजने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बनाने की सोच को आगे बढ़ाता है।उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर निवेश को सामाजिक सरोकारों से जुड़ा हुआ बताया। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, डिजिटल लर्निंग, स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार और पोषण संबंधी योजनाएं समाज के कमजोर वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने में सहायक होंगी। महिला सशक्तिकरण से जुड़ी पहलों को उन्होंने सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन का आधार बताया।

मध्यम वर्ग को लेकर *श्री शर्मा ने कहा कि कर व्यवस्था में सरलता और पारदर्शिता से आम नागरिकों को राहत मिलेगी। डिजिटल भुगतान, ई-गवर्नेंस और तकनीक आधारित सेवाओं से न केवल समय की बचत होगी, बल्कि व्यवस्था में भरोसा भी मजबूत होगा।उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और हरित ऊर्जा पर दिए गए जोर को भविष्य की पीढ़ियों के लिए आवश्यक बताते हुए कहा कि स्वच्छ ऊर्जा, जल संरक्षण और सतत विकास से जुड़ी योजनाएं भारत को जिम्मेदार वैश्विक नेतृत्व की ओर ले जाएंगी* ।प्रेस वार्ता के समापन में उन्होंने ने कहा कि यह बजट *संतुलन और संवेदनशीलता के साथ आगे बढ़ने का संदेश देता है। आने वाले वर्षों में इसका लाभ गांव, गरीब, किसान, युवा और मध्यम वर्ग तक स्पष्ट रूप से पहुंचेगा और भारत आर्थिक रूप से और अधिक मजबूत बनकर उभरेगा।*

 

*पर्यटन के क्षेत्र में प्रदेश को मिली बड़ी सौगात*

 

केंद्र सरकार का यह प्रयास छत्तीसगढ़ की पर्यटन संभावनाओं को साकार करेगा। हमारी राज्य सरकार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में पहले ही पर्यटन नीति 2026 के तहत 350 करोड़ से अधिक निवेश आकर्षित कर चुकी है l और यह बजट इसे गति प्रदान करेगा। कबीरधाम जिले में भोरमदेव तीर्थ कॉरिडोर,भोरमदेव जंगल सफारी पर्यटन क्षेत्र का विस्तार करने जा रहे है l जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा l

 

 

प्रेस वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी,पूर्व विधायक व संसदीय सचिव डॉ. सियाराम साहू,उपाध्यक्ष अशोक चंद्रवंशी, परेटन वर्मा, महामंत्री,दुर्गेश ठाकुर,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष पटेल,पूर्व उपाध्यक्ष जसवींदर बग्गा,मिडिया प्रभारी मोहन कश्यप सहित संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे l

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *