प्रांतीय वॉच रायपुर वॉच

महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय में असिस्टेन्ट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत अपूर्वा शर्मा को पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय द्वारा डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई

Share this

रायपुर :- महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय में असिस्टेन्ट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत अपूर्वा शर्मा को पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय द्वारा डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई है।
यह उपाधि उन्हें “”एन एनालिटिकल स्टडी आन द रोल ऑफ छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरशन लिमिटेड (विथ स्पेशल रिफरेन्स टू रायपुर डिवीज़न) विषय में उनके द्वाराकिये गए शोध कार्य एवं प्रस्तुत थीसिस के आधार पर प्रदान की गई है।
डॉ अपूर्वा शर्मा ने अपना शोध कार्य डॉ विजय अग्रवाल (से.नि. प्रोफेसर शासकीय जे योगानंद छत्तीसगढ़ महाविद्यालय रायपुर) के निर्देशन में पूर्ण किया।
शुरू से ही मेधावी रही ब्राह्मण पारा रायपुर निवासी अपूर्वा शर्मा जे आर दानी स्कूल में कार्यरत शिक्षिका श्रीमती आरती प्रदीप शर्मा की पुत्री है ।
अपूर्वा को पी एच डी की उपाधि प्राप्त होने पर छत्तीसगढ़ युवा विकास संघठन के अध्यक्ष श्री ज्ञानेश शर्मा ,ब्राह्मण पारा वार्ड के पार्षद श्री अजय साहू ,ग्रीन आर्मी के संस्थापक श्री अमिताभ दुबे ,श्री अविनाश शुक्ला, श्री अशोक शर्मा, श्रीमती शशिप्रभा शर्मा, श्री संदीप शर्मा,श्रीमती संगीता शर्मा, श्रीमती अंजली पाठक,श्री नवीन शुक्ला, श्रीमती आरती शर्मा, श्रीमती नीतू शुक्ला, श्रीमति मेघा शुक्ला, श्री शिवांश शुक्ला ,श्री राघव शुक्ला ,मुस्कान,तनया, प्राप्ति,डॉ अंगजा पाठक ,डॉ टेसू केशरवानी , यश आवर्त पाठक ,अमिधा पाठक,रवि शर्मा ,संजू शर्मा,अंजू शर्मा समेत सभी परिवारजनों एवं महंत कालेज के सभी शिक्षकों तथा मितान ,छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज एवं ग्रीन आर्मी के पदाधिकारियों ने बधाई दी है एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *