देश दुनिया वॉच

मोर चिन्हारी छत्तीसगढी के बैनर तले, गांधी जयंती पर छत्तीसगढ़ी भाषा के लिए पदयात्रा

Share this

मोर चिन्हारी छत्तीसगढी के बैनर तले, गांधी जयंती पर छत्तीसगढ़ी भाषा के लिए पदयात्रा


बिलासपुर

छत्तीसगढ़ी को राज्य में कम से प्राथमिक शिक्षा का माध्यम , बारहवीं तक एक विषय और कामकाज का भाषा बनाने को लेकर एकबार फिर पदयात्रा आज है जो सुबह 8 बजे महामाई चौक सरकंडा से गांधी चौक बिलासपुर तक जाएगा ।
यात्रा का आयोजन मोर चिन्हारी छत्तीसगढी के बैनर तले किया जा रहा है जिसके मातृभाषा भाषा प्रेमी के जुटने की संभावना है

पदयात्रा में शामिल हो रहे 84 साल के नंदकिशोर शुक्ल ने बताया कि गैर-मातृभाषा माध्यम में छत्तीसगढ़िया बच्चों को शिक्षा देना उनके साथ बर्बरता है। उनकी स्वाभाविक शैक्षणिक विकास को रोकना है। बालमन की ऐसी मानसिक हत्या छत्तीसगढ़ को छोड़कर पूरे हिन्दुस्तान में और कहीं नहीं होती। मातृभाषा में शिक्षा पाना हर बच्चे का कानूनी, संवैधानिक अधिकार है, पर दुखद रुप से हमारा छत्तीसगढ़िया-समाज इस वाजिब अधिकार से वंचित है। उन्होंने कहा कि, हमारा संघर्ष लगातार जारी है।
वहीं एक अन्य यात्री संजय यादव ने कहा कि यात्रा सुभाष चंद्र बोस , बिलासा दाई चौक होते हुए दयालबंद तक जाएगी , यात्रा के दौरान समाज को जगाने और सरकार तक बात पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा ।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *