किरीट ठक्कर/गरियाबंद : कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक में समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कहा कि धान खरीदी के दौरान लघु कृषकों से जप्त धान उन्हें लौटाया जायेगा। ताकि कृषक संबंधित उपार्जन केन्द्र में समर्थन मूल्य पर अपना धान बेच सकेंगे। कलेक्टर क्षीरसागर ने सभी अनुविभागीय दण्डाधिकारियों को संबंधित क्षेत्र के कृषकों विशेषकर लघु कृषकों जिनका धान जप्त किया गया है। उक्त जप्त धान का प्रकरण अनुशंसा सहित अग्रिम कार्यवाही के लिए शीघ्र कलेक्टर कार्यालय भेजने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जिले के फिंगेश्वर व गरियाबंद विकासखंड अंतर्गत ऐसे उपार्जन केन्द्र जहां अभी भी बहुतायत संख्या में किसानों से धान खरीदी शेष है ऐसे केन्द्रों का सत्यापन कराकर शत प्रतिशत किसानों को धान बिक्री हेतु टोकन उपलब्ध कराई जाये। प्राप्त टोकन के आधार पर निर्धारित अवधि तक किसान अपना धान बेच सकंे। कलेक्टर क्षीरसागर ने कहा कि धान खरीदी समाप्ति की ओर है, कोचिये अपना धान न खपा सके इसके लिए जिला स्तरीय नोडल अधिकारी संबंधित उपार्जन केन्द्रों पर नजर कड़ी नजर रखें।
लघु कृषकों को लौटाया जायेगा जप्त धान : धान खरीदी समाप्ति की ओर नोडल अधिकारी रखे उपार्जन केन्द्रों पर नजर : कलेक्टर
