
शाह आज कटघोरा प्रवास पर
कटघोरा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को कटघोरा के दौरे पर रहेंगे। दोपहर एक बजे उनकी सभा को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई है। कटघोरा मैं आयोजित सभा में आसपास के भी लोग पहुंच सकते हैं क्योंकि यह एक ऐसा केंद्र बिंदु है, जहां कोरबा लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्र के लोग आसानी से पहुंच सकते हैं। ऐसा माना जा रहा है की अमित शाह आदिवासी वर्ग को साधने की कोशिश करेंगे,क्युको कटघोरा से पाली-तानाखार विधानसभा लगा हुआ है, जहां आदिवासी वर्ग की अधिकता है कोरबा लोकसभा के आठ विधानसभा में छह में भाजपा का कब्जा है कोरबा शहर में भाजपा की स्थिति बेहतर होने के कारण यहां से होने वाले लीड को लेकर भाजपा आश्वस्त नजर आ रही हैं। यही वजह है कि कटघोरा में सभा का निर्णय लिया गया है।महज डेढ़ साल के भीतर तीसरी बार शाह जिले के दौरे पर आएंगे।
स्थानीय भाजपा के नेताओं को छोड़ भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राज्य सभा सदस्य सरोज पांडेय को यहां से प्रत्याशी बनाया गया है जिससे यहां के स्थानीय नेता निराश नजर आ रहे हैं इस वजह से भी शाह का यह दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा हैं। पिछली बार विधानसभा चुनाव से पहले शाह आए थे और उस दौरान भाजपा के प्रत्याशी लखनलाल देवांगन के लिए कहा था कि ये बड़े आदमी बनेंगे और उन्हें मंत्री बना दिया गया।
