सुनील अग्रवाल/ खरसिया। नगर की सेवा भावी गतिविधियों में सक्रिय रहने वाली संस्था मारवाड़ी युवा मंच खरसिया शाखा द्वारा इस वर्ष भी मारवाड़ी युवा मंच के साथियों के सहयोग से 27 दिसम्बर की रात को कड़कड़ाती हुई ठंड में कंबल वितरण किया। रेलवे स्टेशन सब्जी मंडी पोस्ट ऑफिस रोड रायगढ़ रोड बस स्टैंड आदि जगहों पर ठंड कंपकंपा रहे अहसाय गरीब लोगों को निशुल्क कंबल वितरण का कार्यक्रम मारवाड़ी युवा मंच की खरसिया शाखा द्वारा किया गया जिसमें मंच के साथियों ने सहयोग करते हुए कंबल वितरण का सफल कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंच के मीड़िया प्रभारी प्रहलाद बंसल ने बताया कि यह कंबल वितरण का कार्यक्रम अभी कुछ दिनों तक जारी रहेगा। मंच संरक्षक गिरधर गुप्ता अध्यक्ष मुकेश गर्ग सचिव जगदीश मित्तल कोषाध्यक्ष राकेश (आस्था) प्रहलाद बंसल ओमप्रकाश (ओमलु) गोपेश अग्रवाल मोहन गर्ग आदि मारवाड़ी युवा मंच के सदस्यों ने रात्रि में कंबल वितरण कर मानवता का परिचय दिया।
मारवाड़ी युवा मंच ने किया कंबल वितरण

