देश दुनिया वॉच

कृषि बिल किसानों के व्यापक हित में लाया गया : गुहा राम अजगले 

Share this
  • टुण्डरा मण्डल भाजपा का प्रशिक्षण वर्ग आयोजित 

पुरूषोत्तम कैवर्त/ कसडोल : केन्द्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि बिल किसानों के व्यापक हित को ध्यान में रखकर लाया गया है और इस बिल के पास होते ही कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी दलों द्वारा किसानों में भ्रम फैलाकर अपनी खोई हुई जमीन तलाशने में जुटे हुए हैं । भाजपा मण्डल टुण्डरा के दो दिवसीय कार्यकर्त्ता प्रशिक्षण शिविर को सम्बोधित करते हुए क्षेत्रीय सांसद गुहा राम अजगले ने उक्त बातें कही । कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों द्वारा केन्द्र सरकार द्वारा लाए गए कानून से मंडी व्यवस्था एवं समर्थन मूल्य समाप्त होने का भय किसानों में फैलाया जा रहा है जो कि निहायत मिथ्या है ।जिस देश में केन्द्र सरकार द्वारा 80 करोड़ लोगों को खाद्यान्न सुरक्षा के माध्यम से खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है वहाँ पर मंडी व्यवस्था एवं समर्थन मूल्य कभी समाप्त नहीं किया जा सकता । सरकार अपने कोटे के खाद्यान्न तो खरीदेगी साथ ही समर्थन मूल्य भी जारी रहेगा । किसानों को अपनी ऊपज को मंडी में बेचने की बाध्यता नहीं होगी बल्कि जहाँ पर भी उन्हें अच्छी कीमत मिले वहां पर बेचने के लिए किसान स्वतंत्र होंगे । देश के अन्नदाता किसानों की दुर्दशा ,कृषि के अलाभकारी एवं आत्महत्या के कारण बनने के लिए अब तक कौन जिम्मेदार हैं ।सांसद अजगले ने कहा कि इस कानून का विरोध कर रहे कांग्रेसी साथियों को अपने पार्टी के ऑफिसियल यू ट्यूब पर 27 दिसम्बर 2013 को राहुल गांधी के उपस्थिति में अजय माकन द्वारा दिए गए बयान को जरुर सुनना चाहिए । कांग्रेस सरकार स्वयं इस कानून के बदलाव के पक्ष में थी और 201के कांग्रेस के घोषणा पत्र में यह कृषि सुधार बिल भी था आज सरकार ने किसानों के हित में कानून पास किया है तो वही कांग्रेसी इसका विरोध कर रहे हैं ।इस बिल के माध्यम से कांग्रेस सहित सभी विपक्षी पार्टी अपनी राजनीतिक जमीन जमाने के फिराक में है इसके लिए हम सबको किसानों को बिल की वास्तविक स्थिति बताना आवश्यक है । शिविर को पूर्व सांसद कमला देवी पाटले , टेशू लाल धुरंधर , डॉ अजय राव ,भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े , अनिल पाण्डेय ,आदि ने भी सम्बोधित किया । इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष छत्त राम साहू , उपाध्यक्ष डॉ एम एल वर्मा , रामप्रसाद साहू , सत्यनारायण पटेल ,अशोक साहू ,संत राम पटेल  , सुनीता साहू , सत्यभामा साहू , नोख राम पटेल , पुनी राम पटेल ,आदि सहित काफी संख्या भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *