प्रांतीय वॉच

पॉलिथीन से जानवरों एवं धरती की रक्षा करने इको ब्रिक बनाने की मुहिम

Share this

संदीप दीक्षित/ बचेली: पर्यावरण संरक्षण जागरूकता अभियान को निरंतर समर्थन प्राप्त हो रहा है। क्लाइमेट एक्टिविस्ट नंदिनी दीक्षित इको ब्रिक बनाने के लिए “घर का पॉलिथीन घर में”नामक मुहिम चला रही है। जिसमें वह लोगों को दैनिक सामान के द्वारा घर में आने वाली पालीथिन को बोतल में बंद कर जानवरों एवं धरती को बचाने का संदेश दे रही है। पर्यावरण जागरूकता अभियान फ्राइडे फ्यूचर को निष्पक्ष मीडिया जंक्शन का समर्थन मिला। नगर के गायत्री मंदिर चौक में हुए इस कार्यक्रम में नंदिनी दीक्षित के द्वारा चलाए जा रहे इस जागरूकता अभियान में लगातार सामाजिक संगठनों एवं प्रबुद्ध जनों का समर्थन मिल रहा है। बचेली नगर की 18 वर्ष की छात्रा नंदिनी लगातार 12 हफ्तों से इस जागरूकता अभियान को चला रही हैं। जिसमें वह पर्यावरण संरक्षण, के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास करती हैं। इसके अलावा वो पॉलिथीन से होने वाले नुकसान के बारे में लोगों को बताती है। वह जमीनीस्तर पर एक अभियान भी चला रही हैं। “घर का पॉलिथीन घर में” जिसमें वह लोगों के घर घर जाकर लोगों को इको ब्रिक बनाने के लिए प्रेरित कर रही हैं। जिसमें वह घर मे सामानों के द्वारा आये पॉलिथीन को खाली बोतलों में भर देती हैं। ताकि वह बाहर बिखर कर धरती एंव जानवरों को नुकसान ना पहुंचा सके। उनका मानना है की अगर हम अपनी जीवन शैली में थोड़ा सा बदलाव करते हैं तो पर्यावरण संरक्षण को निश्चित तौर लाभ होगा। कार्यक्रम में निष्पक्ष मिडिया जंक्शन के अध्यक्ष सतीश प्रेमचंदानी, उमेश सिंह, विक्रम अग्रवाल,डी एस यादव सहित फ्राईडे फॉर फ्यूचर टीम के सदस्य अमलेंदु चक्रवर्ती, नफीस कुरैशी, गोविंद नाग, अशोक पाल नंदी उपस्थित थे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *