सुधीर तिवारी
बिलासपुर विद्युत ठेकेदार द्वारा ग्लोबल टेंडर के विरोध में काम बंद करने का ज्ञापन सौंपा।
बिलासपुर।बिलासपुर बिजली विभाग के ठेकेदारों द्वारा ग्लोबल टेंडर के विरोध में बिजली विभाग के कार्यपालन यंत्री आर के चौहान को काम बंद करने के लिए ज्ञापन सौंपा गया। ठेकेदारों का कहना है कि यदि ग्लोबल टेंडर किया गया तो प्रदेश भर के ठेकेदार बेरोजगार हो जायेंगे और उनके अधीनस्थ जितने भी कर्मचारी है वो भी बेरोजगार हो जायेंगे। पुरे प्रदेश में ग्लोबल टेंडर का विरोध किया जा रहा है और सभी जगह ठेकेदारों द्वारा काम बंद करने के लिए ज्ञापन सौंपा जा रहा है यदि सभी ठेकेदार पुरे प्रदेश में काम बंद कर देगें तो बिजली की व्यवस्था चरमरा जायेगी,।

