प्रांतीय वॉच

प्रधानमंत्री किसान योजना का लाभ लेने 14वीं किस्त के लिए वेरिफिकेशन अनिवार्य

Share this

प्रधानमंत्री किसान योजना का लाभ लेने 14वीं किस्त के लिए वेरिफिकेशन अनिवार्य

बिलासपुर/वॉच ब्यूरो –

प्रधानमंत्री किसान योजना का लाभ लेने 14वीं किस्त के लिए वेरिफिकेशन अनिवार्य

बिलासपुर

पीएम किसान योजना के लाभार्थी किसानों के लिए ई-केवाईसी, आधार सीडिंग और भूआलेखों का सत्यापन अनिवार्य कर दिया गया है. ई-केवाईसी करवाने के लिए आप ई-मित्र केंद्र या जन सेवा केंद्र पर संपर्क कर सकते है. आधार सीडिंग करवाने के लिए अपने बैंक की नजदीकी शाखा या डाक घर में संपर्क कर सकते हैं.

भूआलेखों के सत्यापन के लिए किसान को अपने जिले के कृषि विभाग के कार्यालय में संपर्क करना होगा. यहां किसान को अपनी जमीन के कागजात दिखाने होंगे और अपनी जमीन का फिजिकल वेरिफिकेशन भी करवाना होगा.

//अपना स्टेटस चेक करें/_

पीएम किसान योजना से जुड़े लाभार्थी किसानों के वेरिफिकेशन का काम चल रहा है. अपात्र किसानों की पहचान करके पीएम किसान योजना से हटाया जा रहा है. इस बीच किसानों की नई सूची अपडेट की जा रही है. अच्छा रहेगा यदि आप भी अपनी नाम लाभार्थी सूची में चेक करते रहेंगे.

//सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाएं.//

होम पेज पर राइट साइड में Farmers Corner सेक्शन में जाएं.
यहां अपना बैंक खाता संख्या और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें.

//पोर्टल पर सारी डीटेल्स डालने के बाद Get Data पर क्लिक कर दें.//

इस प्रक्रिया के बाद स्क्रीन पर किसान अपना बेनिफिशियरी स्टेटस देख सकते हैं.

//यहां संपर्क करें//

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी किसानों के लिए हेल्प डेस्क नंबर और ई-मेल आईडी लॉन्च की गई है. किसान टोल फ्री नंबर-155261 या 1800115526 या 011-23381092 पर कॉल कर सकते हैं. चाहें तो अपनी समस्या लिखकर pmkisan-ict@gov.in पर मेल कर सकते हैं

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *