प्रांतीय वॉच

Accident News: दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, दुघर्टना की दास्तां सुन उड़ जाएंगे होश…

Share this

 बलरामपुर: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। जनपद में ट्रक और कार के बीच भीषण टक्कर हो गई। जिसमें एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई।

Accident News: सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, साथ ही पुलिस ने मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। हादसे का शिकार हुआ पूरा परिवार उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद का रहने वाला है।

Accident News: जानकारी के अनुसार, शनिवार की सुबह एक कार श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र के देवरिया मोड़ से होकर गुजर रही थी। उसी दौरान एक ट्रक से कार टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में 3 बच्चों सहित छह लोग सवार थे।

Accident News: हादसे में सभी लोगों की मौत हो गई। लोगों ने देखा तो घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को दे दी है। हादसे के बाद इलाके में मातम पसर गया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *