प्रांतीय वॉच

दूसरे से बात करती थी नाबालिग गर्लफ्रेंड, बॉयफ्रेंड ने गला घोंटकर ले ली जान, फिर पत्थर से कुचल दिया सिर

Share this

बिलासपुर। जिले से हत्या का मामला सामने आ रहा है, यहाँ एक युवक ने अपनी नाबालिग गर्लफ्रेंड की चरित्र शंका में जान ले ली है। दरअसल, युवक को लगता था कि लड़की किसी और से भी बात करती है, इसी बात को लेकर दोनों में अक्सर विवाद होता था। बीते दिनों भी इसी बात के चलते विवाद होने पर प्रेमी ने गला दबाकर और पत्थर से सिर कुचलकर अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी। फिर खुद थाने जाकर सरेंडर कर दिया है। फिलहाल मामले में सिरगिट्‌टी थाना पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

जानकारी के अनुसार नाबालिग छात्रा का प्रेम प्रसंग लंबे समय से यश खुसरैल नामक युवक से चल रहा था। मगर कुछ समय पहले से यश नाबालिग के चरित्र पर शक करने लगा था। इस बात को लेकर दोनों में विवाद होता था। बताया जा रहा है कि शनिवार शाम को दोनों किसी का जन्मदिन मनाने निकले थे। इसी दौरान फिर से विवाद होने पर यश ने सिलपहरी के आस-पास नाबालिग का गला दबा दिया, जिसके बाद पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी। वहीं अगले दिन रविवार सुबह युवक थाने पंहुचा और पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *