BREAKING CG NEWS

झेरिया यादव समाज ने किया जिला एवं नगर महिला प्रकोष्ठ का गठन, आशा यादव बनीं जिला अध्यक्ष

Share this

Jheria Yadav Samaj forms district and city women’s cell, Asha Yadav becomes district president

बिलाईगढ़(धनेश यादव बिलाईगढ़ मो.9098386811):  सामुदायिक भवन, भैरव चौक कमला नगर सारंगढ़ में झेरिया यादव समाज पंजीयन क्रमांक 5066, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ की महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष फिरूराम यादव के मार्गदर्शन एवं सारंगढ़ नगर अध्यक्ष नीलाधर यादव के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में आगामी 17 नवंबर 2026 को गोपाष्टमी पर्व भव्य रूप से मनाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही सर्वसम्मति से जिला एवं सारंगढ़ नगर महिला प्रकोष्ठ का गठन किया गया।

महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष के दायित्व के लिए श्रीमती आशा यादव को सर्वसम्मति से चुना गया। वहीं सारंगढ़ नगर महिला प्रकोष्ठ में अध्यक्ष श्रीमती जयश्री यादव, उपाध्यक्ष श्रीमती रमा यादव, सचिव श्रीमती मीना यादव, सहसचिव श्रीमती पूर्णिमा यादव, कोषाध्यक्ष श्रीमती रजनी यादव, कोष उपाध्यक्ष श्रीमती उमा यादव, महामंत्री श्रीमती सरस्वती यादव, संगठन मंत्री श्रीमती खिकबाई यादव, संरक्षक श्रीमती जानकी यादव एवं सदस्य श्रीमती चितकुवर यादव को जिम्मेदारी सौंपी गई।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष, तहसील अध्यक्ष, क्षेत्रीय अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष सहित समाज की बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति में नवनियुक्त पदाधिकारियों को पदभार सौंपा गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

 

*गोपाष्टमी पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा*

 

बैठक में आगामी 17 नवंबर 2026 को कमला नगर सारंगढ़ में गोपाष्टमी महोत्सव मनाने का प्रस्ताव नगर अध्यक्ष नीलाधर यादव द्वारा रखा गया, जिसे उपस्थित समस्त पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने सर्वसम्मति से पारित किया। कार्यक्रम के तहत कमला नगर से भव्य शोभायात्रा प्रारंभ होकर फुलझरिया पारा मुख्य मार्ग, नंदा चौक एवं भारत माता चौक सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी।

 

शोभायात्रा में कर्मा नृत्य एवं रावत नृत्य कला का आकर्षक प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं सुसज्जित रथ में नन्हे-मुन्ने बच्चे राधा-कृष्ण के स्वरूप में विराजमान रहेंगे। इसमें नारी शक्ति सहित झेरिया यादव समाज के समस्त सामाजिक बंधु उत्साहपूर्वक शामिल होंगे। कमला नगर में गोपाष्टमी पर्व पर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ भोजन एवं जलपान की व्यवस्था भी समाज के तत्वावधान में की जाएगी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी समाजजनों ने प्रत्यक्ष सहयोग देने की सहमति जताई।

 

*समाज के पदाधिकारियों एवं सामाजिक बंधुओं की रही उपस्थिति*

 

बैठक में मुख्य रूप से झेरिया यादव समाज जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के जिला अध्यक्ष फिरूराम यादव, तहसील अध्यक्ष सोनू चंद यादव, क्षेत्रीय अध्यक्ष भुनेश्वर यादव सहित विभिन्न परिक्षेत्रों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव एवं सदस्य उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जगमोहन यादव एवं संजय यादव ने समाज की एकजुटता, संगठन की मजबूती और सामाजिक विकास पर अपने विचार रखे। सारंगढ़ नगर में यादव समाज को आगे बढ़ाने में उनके निरंतर सहयोग की सराहना की गई।

इसके अतिरिक्त नगर अध्यक्ष नीलाधर यादव, कोषाध्यक्ष सियाराम यादव, सचिव विकास यादव, सदस्य प्रकाश यादव, महामंत्री जानी यादव, संगठन मंत्री सुरेंद्र यादव, सहसचिव रामकुमार यादव, सुखलाल यादव, संरक्षक सीताराम यादव, रोशन यादव, रवि यादव, चेतन यादव, दुर्गेश यादव, राजू यादव, महेंद्र यादव, मनोज यादव, संजू यादव एवं उदल यादव सहित सैकड़ों की संख्या में समाज के पुरुष एवं महिलाएं उपस्थित रहे।

 

अंत में नगर सारंगढ़ झेरिया यादव समाज की ओर से बैठक में उपस्थित सभी सामाजिक बंधुओं एवं मातृशक्ति के प्रति आभार व्यक्त किया गया। साथ ही नवनियुक्त महिला पदाधिकारियों को बधाई देते हुए गोपाष्टमी महोत्सव को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया गया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *