CHHATTISGARH: 5 children escape from child observation home at once!
जगदलपुर। शहर में धनतेरस के दिन बाल संप्रेक्षण गृह से पांच बच्चों के फरार होने का मामला सामने आया है। घटना बोधघाट थाना क्षेत्र के वृंदावन स्थित बाल संप्रेक्षण गृह की है। जानकारी के मुताबिक, पूजा के दौरान बच्चों ने निर्माणाधीन भवन की खिड़की का ग्रिल तोड़ा और वहां से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही बोधघाट पुलिस सक्रिय हो गई है। पुलिस फरार बच्चों की तलाश में जुटी है। वहीं, बच्चों के भागने की परिस्थितियों और संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी जांच की जा रही है।
पूजा के दौरान मौका पाकर हुए फरार
बताया जा रहा है कि बाल संप्रेक्षण गृह में पूजा का आयोजन चल रहा था। इसी दौरान पांच बच्चों ने निर्माणाधीन बिल्डिंग की खिड़की का ग्रिल तोड़ा और वहां से निकलकर फरार हो गए। घटना के सामने आने के बाद संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। पांच बच्चों के फरार होने की सूचना मिलने के बाद बोधघाट पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बच्चे किस वजह से फरार हुए और सुरक्षा व्यवस्था में चूक कैसे हुई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

