BREAKING CG NEWS

ठंड बढ़ते ही मॉर्निंग वॉक के प्रति लोगों में बढ़ा उत्साह, सुबह की ताजी हवा का उठा रहे आनंद

Share this

As the cold increases, people are enjoying the fresh morning air.

बिलाईगढ़(धनेश यादव बिलाईगढ़ मो 9098386811):  जैसे-जैसे ठंड का मौसम बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे लोगों में सुबह मॉर्निंग वॉक के प्रति उत्साह भी बढ़ता जा रहा है। नगर में सुबह होते ही बच्चे, युवा और बुजुर्ग बड़ी संख्या में घरों से निकलकर मॉर्निंग वॉक करते नजर आ रहे हैं। कोई पैदल घूमकर तो कोई व्यायाम और योग के माध्यम से खुद को स्वस्थ रखने में जुटा हुआ है।

सुबह के समय नगर के विभिन्न स्थानों पर लोगों को टहलते, दौड़ते और कई प्रकार के व्यायाम करते आसानी से देखा जा सकता है। बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक सुबह और शाम की सैर का आनंद ले रहे हैं। लोगों का मानना है कि सुबह की ताजी हवा और शांत वातावरण शरीर एवं मन को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

मॉर्निंग वॉक पर जाने वाले लोगों ने बताया कि सुबह की ताजी हवा किसी दवा से कम नहीं है। नियमित रूप से टहलने और व्यायाम करने से शरीर में स्फूर्ति बनी रहती है तथा दिनभर अच्छा महसूस होता है। इसी कारण वे प्रतिदिन सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकलते हैं। साथ ही अन्य लोगों को भी नियमित रूप से टहलने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *