BREAKING CG NEWS

CM SAI CABINET MEETING: इस तारीख को होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक, अनुपूरक बजट समेत कई अहम प्रस्तावों पर होगा फैसला

Share this

CM SAI CABINET MEETING: An important meeting of the SAI CABINET will be held on this date, a decision will be taken on many important proposals, including the supplementary budget.

CM SAI CABINET MEETING: रायपुर : छत्तीसगढ़ की सियासत और प्रशासनिक गलियारों से बड़ी खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आगामी 18 नवंबर 2026 को राज्य मंत्रिमंडल (कैबिनेट) की एक अहम बैठक बुलाई है। यह बैठक राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में सुबह 11:30 बजे से आयोजित की जाएगी।

मुख्य सचिव विकासशील ने सभी मंत्रियों को इस बैठक की आधिकारिक सूचना भेज दी है, जिसमें स्पष्ट किया गया है कि बैठक का विस्तृत एजेंडा और प्रस्तावों की जानकारी अलग से उपलब्ध कराई जाएगी। माना जा रहा है कि इस बैठक में विधानसभा के आगामी शीतकालीन सत्र में पेश किए जाने वाले अनुपूरक बजट और कई महत्वपूर्ण विधेयकों के मसौदे पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी।

 

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *