BREAKING CG NEWS

फूल रथ का पहिया टूटा, फिर पुलिस से भिड़े ग्रामीण! बस्तर दशहरा में जमकर हंगामा

Share this

The wheel of the flower chariot broke, then the villagers clashed with the police! Fierce uproar during Bastar Dussehra

जगदलपुर। विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा की रथ परिक्रमा के दौरान जगदलपुर में उस वक्त तनाव की स्थिति बन गई, जब निर्माणाधीन विजय रथ से टकराने के बाद फूल रथ का पहिया निकल गया, जिसके बाद भी ग्रामीण रथ खींचने पर अड़े रहे. जनहानि के खतरे को भांपते हुए पुलिस जेसीबी के जरिए रथ परिक्रमा कराने पर जोर दिया. ऐसे में ग्रामीण और पुलिस के बीच झड़प हो गई. आखिरकार किसी तरह से ग्रामीणों को मनाने के बाद रथ की सुरक्षित परिक्रमा कराई गई.

. दरअसल, बीती रात फूल रथ की अंतिम परिक्रमा के दौरान रथ का पहिया निकल गया. गनीमत रही की रथ सही-सलामत रही. इसके बाद जैसे-तैसे रथ का पहिया लगाया गया, लेकिन इसके बाद ग्रामीण मिताली चौक के पास स्टापर लगाकर रथ को फिर से खींचने पर अड़ गए.

हादसे के अंदेशे को देखकर पुलिस ने जेसीबी और क्रेन की मदद से रथ की परिक्रमा कराने पर जोर देने लगी. दशहरा समिति के पदाधिकारियों ने भी रथ खींचने वाले ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों ने उग्र होते हुए पुलिस अधिकारी पर हाथ उठा दिया. ग्रामीणों को उग्र होते देख पुलिस ने उन्हें पीछे धकेलने की कोशिश की. माहौल बिगड़ता देख बस्तर सांसद महेश कश्यप ने हस्ताक्षेप कर ग्रामीणों और पुलिस के बीच सुलह कराई, जिसके बाद रथ यात्रा जेसीबी और क्रेन की मदद से संपन्न हुई.

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *