BREAKING देश दुनिया वॉच

पुलिसकर्मियों की छुट्टियां निरस्त, जानिए क्या है मामला

Share this

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janata Party) का प्रदर्शन लगातार जारी है। NEET पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर छात्रों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर पूरे देशभर में युवा छात्र सड़कों पर हैं। सोमवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान कई बार हिंसा भी हुई है। जब आंदोलनकारियों और पुलिस के बीच झड़प की वारदातें सामने आईं। वहीं अब दूसरी ओर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए दिल्ली पुलिस ने सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द (Police Leaves Cancelled) कर दी है। अगले आदेश तक पुलिस में सभी रैंक के कर्मियों को छट्टियां नहीं मिलेंगी।एक्ज़िक्यूटिव ब्रांच

 

इमरजेंसी के हालात में ही मिलेगी छुट्टी

Delhi Police leaves cancelled इस संबंध में दिल्ली के गृह विभाग ने आदेश भी जारी कर दिया है। ये आदेश सभी रैंक के अधिकारियों पर लागू होगा। दिल्ली पुलिस विभाग ने कहा कि सिर्फ इमरजेंसी होने पर ही छुट्टी दी जाएगी। लगातार प्रदर्शन के मद्देनजर और किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो इसके लिए ये फैसला लिया गया है। अगले आदेश तक सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है। यानी अब सभी पुलिसकर्मियों को सभी दिन काम करना होगा।

 

आपको बता दें कि लगातार हो रहे प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में सभी सुरक्षाबलों को जुटाया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था को नियंत्रण में बनाए रखने के लिए दूसरे राज्यों से भी सुरक्षाबलों को बुलाया गया है। पश्विम बंगाल के सुरक्षाबल यहां पहुंचे हुए हैं।

 

इस वजह से लिया गया फैसला

दरअसल, 20 जुलाई सोमवार को NEET पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर बड़े स्तर पर छात्र और उनके समर्थन में कई युवा सड़क पर उतर गए थे। जिसके बाद धीरे धीरे राजनीतिक पार्टियां भी सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किए। जिस तरह का सोमवार को हालात बने थे, अब उसको कंट्रोल करने के लिए ये फैसला लिया गया है। ताकि ज्यादा से ज्यादा संख्या में सड़क पर उपस्थिति दी जाए। आज को लेकर भी पुलिस व्यवस्था को लेकर पूरी तरह से तैयारियां में है।राजनीति

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *