BREAKING CG NEWS

CG BREAKING: CGPSC भर्ती घोटाले में ED की एंट्री, पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी गिरफ्तार

Share this

CG BREAKING: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित CGPSC भर्ती घोटाले में अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी अपनी जांच तेज कर दी है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की जांच के बाद अब ED इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के पहलुओं की पड़ताल कर रही है। इसी क्रम में ED ने जेल में बंद CGPSC के पूर्व चेयरमैन एवं रिटायर्ड IAS अधिकारी टामन सिंह सोनवानी को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तारी से पहले ED ने रायपुर स्थित स्पेशल कोर्ट से अनुमति प्राप्त की थी। एजेंसी अब उन्हें कस्टोडियल रिमांड में लेकर पूछताछ करेगी। माना जा रहा है कि पूछताछ के दौरान भर्ती प्रक्रिया में कथित पैसों के लेन-देन, अवैध कमाई और उससे जुड़े वित्तीय नेटवर्क से जुड़े अहम खुलासे हो सकते हैं।

ED की जांच का मुख्य फोकस भर्ती घोटाले से अर्जित कथित अवैध धन और उसके उपयोग पर रहेगा। एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि भर्ती प्रक्रिया में यदि अवैध लेन-देन हुआ, तो उस राशि को किन माध्यमों से स्थानांतरित किया गया और उसका इस्तेमाल कहां किया गया। सूत्रों के अनुसार, आने वाले दिनों में मामले से जुड़े अन्य लोगों से भी पूछताछ हो सकती है।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *