BREAKING CG NEWS

कांगेर वैली अकादमी ने मनाया 21 वाँ स्थापना दिवस

Share this

रायपुर । कांगेर वैली अकादमी ने अपना 21 वाँ स्थापना दिवस मनाया। इस दिन विद्यालय के चयनित नायकों का अलंकरण भी किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि श्री रवींद्र श्रीवास्तव (छत्तीसगढ़ के पहले एडवोकेट जनरल, भारत के सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट ) एवं विशिष्ट अतिथि श्री ज़हीर मिर्ज़ा (भारतीय विज्ञापन जगत के अनुभवी और क्रिएटिव एजुकेटर) उपस्थित रहे। विद्यालय के मुख्य संरक्षक श्री स्वरूप चंद जी जैन एवं मार्गदर्शक श्री रतनलाल जी जैन की उपस्थिति में मुख्य अतिथि ने विद्यालय के दल नायक तथा उप नायकों को बैच लगाकर अलंकृत किया। विद्यालय के निदेशक श्री के. मोहंती ने सभी दल नायकों को अपने कर्तव्य की शपथ दिलाई। विद्यालय 4 सदनों में बँटा हुआ है- सिट्रीन,एमरल्ड,रूबी,सफ़ायर। जिसमें सिट्रीन सदन के दल नायक आयुष्मान यादव, जस्मीत कौर सैनी, उपनायक दिव्यराज तिवारी, वंशिका जैन, सफ़ायर सदन से नायक आरुष कुमार शर्मा, आन्या सिंह, उपनायक क्षितिज ठाकुर, काश्वी अग्रवाल, एमरल्ड सदन से नायक देव्यांश शर्मा, राची ठुमर, उपनायक यशादित्य सोनी, वेदाराव शिन्दे, रूबी सदन से नायक अर्णव चौधरी, जैसमीन कौर भल्ला, उपनायक अनीश पारुलकर, कुमारी प्रतिभा उपशालानायक सम्यक रामपुरिया व संदीपन चक्रवर्ती उपशालानायिका रितिका गुप्ता व वैष्णवी मिश्रा तथा शालानायक (हेड ब्वॉय) तेजस मंडावी एवं शालानायिका (हेड गर्ल्स) नेहा अग्रवाल ने विद्यालय के प्रति अपनी कर्तव्यनिष्ठा की शपथ ली।

इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने गायन, वादन और कथक नृत्य के मनोरम संगम के द्वारा दर्शकों को खूब आकर्षित किया।

मुख्य अतिथि महोदय ने अपने उद्बोधन में भाग्य, कर्म और ईमानदारी पर विशेष बल दिया। भाग्य पर विश्वास करना चाहिए किंतु भाग्य सब कुछ नहीं है, कोई भी कार्य बड़े ही गंभीरता से करना चाहिए और अपने कर्तव्य के प्रति सदैव ईमानदार रहना चाहिए। सपने देखे किंतु उसके पीछे एक विचार होना चाहिए। सपनों को पूरा करने के साथ-साथ एक जिम्मेदार नागरिक बनना चाहिए। मानव जीवन में संवेदना होना चाहिए।

मुख्य अतिथि महोदय ने अंत में यह भी कहा कि एक अच्छा मनुष्य वही होता है जो दूसरों के लिए जीता है। खुद के आँसू पोंछने के साथ-साथ दूसरों की आँसू पोंछना चाहिए।

इस कार्यक्रम में कांगेर वैली के चेयरमैन श्री संजय जैन, सचिव श्रीमती राखी जैन, प्राचार्य श्री राजेश संथानम, उप प्राचार्या श्रीमती सरिता नायक, मुख्य प्रबंधन अधिकारी आशीष कुशवाहा एवं विद्यालय समिति के सदस्य शैलेन्द्र जैन, संगीता जैन, सारा जैन, वामिका जैन और बच्चों के पालक उपस्थित रहे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *