देश दुनिया वॉच

RAIPUR BREAKING: सोलर पैनल लगाने के दौरान बड़ा हादसा, करंट लगने से दो युवकों ने गंवाई जान

Share this

RAIPUR BREAKING: रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोलर पैनल लगाने के दौरान बड़ी घटना हो गई. हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दो सोलर टेक्निशियन की मौत हो गई. मृतकों की पहचान प्रमोद चंद्राकर (25 साल) और आशीष चंद्राकर (19 साल) के रूप में हुई है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.

जानकारी के मुताबिक, पुरानी बस्ती थाना के प्रोफेसर कॉलोनी का पूरा मामला है. जहां शनिवार को एक घर की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए तीन मजदूर पहुंचे हुए थे. काम के दौरान घटनास्थल से गुजर रही हाईटेंशन तार की चपेट में दो लोग आ गए. दर्दनाक हादसे में प्रमोद और आशीष की मौके पर ही मौत हो गई.

 

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *