BREAKING CG NEWS

CG BREAKING: मंत्री केदार कश्यप की फॉलो वाहन हादसे का शिकार, 3 जवान घायल

Share this

CG Breaking: Minister Kedar Kashyap’s escort vehicle meets with an accident; 3 personnel injured.

CG BREAKING: जगदलपुर। मंत्री केदार कश्यप के काफिले में शामिल फॉलो वाहन रविवार को सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसा जगदलपुर-कोंडागांव सीमा से लगे भानपुरी के पास नेशनल हाईवे पर हुआ, जिसमें तीन जवान घायल हो गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, एक इनोवा वाहन ने मंत्री के फॉलो काफिले में शामिल दो वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में फॉलो वाहन में सवार तीन जवान घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

जांच में जुटी पुलिस

घायल जवानों को तत्काल उपचार के लिए कोंडागांव जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हादसे में घायल जवानों की स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *